-कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास हादसा
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
सेंट्रलडेस्क। पंजाब के प्रसिद्ध अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सिद्धू पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से चर्चा और सुर्खियों में आ गए थे। हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने दुर्घटना में एक्टर की मौत की पुष्टि की है।
सोनीपत पुलिस के मुताबिक कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास खड़े ट्रक से पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की कार के भीषण टक्कर में अभिनेता की मौत हुई।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दीप सिद्घू की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
![](https://beforeprint.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220216-WA0005-1024x1024.jpg)
उन्होंने ट्वीट कर कहा है – प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ है। गर्लफ्रैंड रीना राय घायल
हादसे के समय दीप सिद्धू के साथ उनकी महिला मित्र रीना राय भी साथ थी।
वह यूएसए की रहने वाली हैं और एक साल से दीप सिद्धू के साथ उसके मुंबई के फ्लैट पर रह रही थी। वह 13 फरवरी को दिल्ली घूमने आए थे और मंगलवार रात को वहीं से वापस पंजाब लौट रहे थे। हादसे में उनकी स्कार्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। रीना को सिद्धू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह बार-बार उसकी सेहत के बारे में जानकारी मांग रही है।
हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जुट गए। सिद्धू का शव सीएससी में रखवाया गया है। उनकी महिला मित्र का उपचार चल रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी कार में कई दोस्त सवार थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।उनकी स्कार्पियों का ट्रक से एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस हादसे के प्रत्येक पहलू की जांच में जुटी है। उनके पास से संदीप सिंह सिद्धू नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।