मुजफ्फरपुर/ ब्रह्मानन्द ठाकुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कल 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की 16 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय , भारत सरकार के फिल्ड आउटरिच ब्युरो के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के हरि सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय ,छपरा ( कांटी ) यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ,तिरहुत प्रमंडल , उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के हाथों इन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं के नाम इसप्रकार हैं — श्रीमती किरण कुमारी — हरि सिंह उच्च विद्यालय ,छपरा ( कांटी ) ,श्रीमती रीता कुमारी — उच्च माध्यमिक वह द्यालय ,पानापुर ( कांटी ) ,श्रीमती रागिनी चौधरी — उच्च विद्यालय भरवारी ( सकरा ) ,श्रीमती नूतन वाला — उच्च विद्यालय बडकागांव (मडवन) , श्रीमती अलका राय — उच्च विद्यालय मनियारी ( कुढनी), श्रीमती साम्भवी — राधाकृष्ण केडिया हाईस्कूल ,मुजफ्फरपुर ,श्रीमती रंजना रेमी शाह — उच्च माध्यमिक विद्यालय ,खबडा ( मुसहरी),
श्रीमती रुचि सिह — उच्च माध्रमिक विद्यालय चांदपरना ( मीनापुर) ,श्रीमती रिजवाना यासमीन – उच्च माध्रमिक विद्यालय ,रामपुर रतन ( मीनापुर) , श्रीमती कुमकुम कुमारी – राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जावाडीह ( कुढनी) ,श्रीमती मंजु झा – होलीमिशन ,मुजफ्फरपुर , डाक्टर मीनाक्षी – मध्य विद्यालय ,बसरा ,( सरेया) ,डाक्टर प्रीति सिंह – सहायक प्राध्यापक , श्यामनन्दन सहाय महाविद्यालय ,मुजफ्फरपुर , श्रीमती वंदना शर्मा – निदेशक , किडजी स्कूल ,पताही ( मुसहरी ) और श्रीमती ऋचा शर्मा – निदेशक सैमफोर्ड पब्लिक स्कूल।