माँ कालीधाम विवाह सेवा समिति ने 15 वर-वधूओं का विवाह संपन्न कराया

बिहार बेतिया

-सचिव विजय रंजन ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प. चम्पारण सांसद डॉ संजय जायसवाल ने दिया आशीष
बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा।
पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल माँ कालीधाम प्रागंण में 15 कन्याओं की सामुहिक विवाह समारोह रविवार को संपन्न हुआ। माँ कालीधाम विवाह सेवा समित के तत्वावधान में धूमधाम से विपन्न वर-कन्याओं का विवाह सुसंपन्न कराया गया। माँ कालीधाम विवाह सेवा समित के सचिव विजय रंजन ठाकुर के अनुसार उपर्युक्त विवाह का आयोजन 2005 से अनवरत किया जा रहा है। उपर्युक्त समिति का अनुसरण कर जिला में लगभग एक दर्जन स्थलों पर सामूहिक विवाह कराए जा रहे हैं।

ऐसे सामाजिक कार्यो में बढ़ती लोगों की अभिरुचि से काफ़ी संभावना बढ़ रही है, जिससे समिति प्रसन्न है। इस बार के आयोजन में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह सांसद डॉ संजय जायसवाल रहे। 15 वर-वधू का नाम और एक कन्या को जीवनोपयोगी वस्तुएं दी गई। इस विवाहोत्सव में साज सज्जा और लोगों का उत्साह ऐतिहासिक रहा। विवाह समारोह में लगभग 6000 पुरुष और महिलाओं ने भोजन ग्रहण किया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कहीं शहनाई की धुन, कहीं असलम चिश्ती का भजन छठा बिखेरता रहा। पन्द्रह घोड़ों पर सवार वर की बारात देखने सड़क के किनारे नर नारी उत्सुक रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय बर्णवाल, प्रमोद स्वर्णकार, उमाजी, छट्ठू शर्मा, कृष्णा कुमार, उदय कुमार, मन्टू कुमार, राजन कसेरा, रवि कुमार, अवधेश सर्राफ व 10 से 15 और कार्यकर्ताओं ने बहूमूल्य योगदान किया। उनके अतिरिक्त सामग्री या राशि से सहयोग करने वाले जिलावासियों को माँ कालीधाम विवाह सेवा समिति के ने साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें…