बक्सर : डुमरांव में जल्द खुलेगा ‘नीलगाय‘ अनुसंधान केन्द्र-कुलपति

बक्सर

देश का पहला प्रदेश बिहार ‘नीलगाय‘ को पालतू बनाए जाने के लिए अनुसंधान करेगा। किसानों ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया और कृषि मंत्री को साधुवाद प्रदान किया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बक्सर/विक्रांत। बिहार कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डा.अरूण कुमार नें बताया कि हरियाणा फार्म द्वारा वीर कुवांर सिंह कृषि कालेज को प्रदत जमीन पर जल्द ही ‘नीलगाय‘ को पालतू जानवर के रूप में विकसित करने को लेकर अनुसंधान केन्द्र खोला जाएगा। अनुसंधान केन्द्र खोले जाने को लेकर कृषि विभाग से करीब 50 लाख की राशि मिल चुका है।

यह बातें बिहार कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति ने बुधवार को कृषि सह कृषि अभियंत्रण कालेज डुमरांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आहूत समीक्षात्मक बैठक के बाद मिडीया कर्मियों से बात-चीत करते हुए कही। उन्होनें बताया कि नीलगाय पर अनुसंधान कार्य शुरू करने को लेकर संबधित वैज्ञानिकों को मौखिक तौर पर निर्देश दिया गया है।

उन्हें तत्काल ही लिखीत दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब हो, देश के प्रथम राज्य बिहार सरकार के कृषि विभाग नें किसानों के दुश्मन माने जाने वाले नीलगाय को पालतू जानवर बनाए जाने की दिशा में अनुसंधान केन्द्र खोले जाने का कदम बढ़ाया है। सरकार के कृषि विभाग द्वारा नीलगाय अनुसंधान केन्द्र खोले जाने की घोषणा से क्षेत्र के किसानों के बीच प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। वहीं इस कार्य को किसानों नें सराहनीय बताया और राज्य सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह को साधुवाद प्रदान किया।