बिहार में कांग्रेस की हालत शर्मनाक, बोचहां में नोटा से भी पीछे रह गई पार्टी

मुजफ्फरपुर

बोचहां, बीपी प्रतिनिधि : पूरे देश में कांग्रस की दशा दिशा किसी से छिपी नहीं है। पार्टी नित नई गहराइयों में धंसती चली जा रही है। बोचहां के उपचुनाव भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। जहां पार्टी को नोटा से भी कम वोटों पर संतोष करना पड़ा है। पहले भी कांग्रेस को बिहार में ऐसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ा है। इस सीट पर राजद ने भाजपा को 36 हजार से अधिक वोटों से परास्त किया है। यहां कांग्रेस तो किसी लड़ाई में दिखाई ही नहीं दी।

कांग्रेस पार्टी को इस सीट पर हुए उपचुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले हैं। नोटा में कुल 2966 वोट पड़े हैं तो कांग्रेस को महज 1336 वोटों से संतोष करना पड़ा है। इसके पहले विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

वहीं 25वे राउंड की गिनती खत्म होने पर राजद उम्मीदवार अमर पासवान 36653 वोट से विजयी हुए। राजद के अमर पासवान को 82562 वोट मिले है जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी को 45909 वोट प्राप्त हुए।

वही वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले। कांग्रेस का यहां सबसे बुरा हाल है मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में कुल 59.2 0% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। उपचुनाव में 10 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस चुनाव में अमर पासवान का जलवा कायम रहा।