बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। माह-ए रमजान के तीसवां रोजा सोमवार को पूरा हो गया। मगरिब की नमाज के बाद ईद का चांद दिखा तो मुस्लिम भााईयो में खुशियां छा गई। चांद रात पर शहर में पटाखे छोड़े गए। चांद रात को लोगों ने जमकर खरीदारी की। किसी ने सेवईयां खरीदी तो कोई इत्र व टोपी खरीद रहा था। शहर के मुख्य बाजार में शामिल पूलपर, भरावपर सोहसराय आदि स्थानों पर देर रात्रि तक खरीदारी होती रही।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
![](https://beforeprint.in/wp-content/uploads/2022/05/705353dd-baac-464a-9432-1525938bcc4b-1-1024x577.jpg)
कोरोना महामारी की वजह से 2 साल तक ईदगाह में सूनापन था। इस साल ईदगाह में नमाज की खास तैयारी हुई है। शहर की सभी बड़ी छोटी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। कोरोना की वजह से पिछले 2 साल ईद पर लोग कम ही गले मिले थे। अब की मुबारकबाद भी सीने से लगा कर दी गई। शहर के बड़ी दरगाह, मुरारपुर, जामा मस्जिद, सोहसराय, खासगंज आदि क्षेत्रों के मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन एवं सौहार्द वातावरण बना रहे इसके लिए अल्लाह ताला से दुआ की।
![](https://beforeprint.in/wp-content/uploads/2022/05/40a59d9d-d8bd-41d3-821c-546e6d8499c4-2-1024x473.jpg)
काशीतकिया के मीर शहाबुद्दीन उर्फ नन्हे ने बताया कि ईद अल्लाह की तरफ से रमजान में इबादत करने वालों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। आपस में खुशियां बांटे, इबादत करें, गरीबों की मदद करें, मुल्क की सलामती के लिए दुआ करें,आपस के सारे एखतिलाफ मिटाकर गले मिले। ईद की नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घरों पर जाकर ईद की मुबारक दी। बच्चों को ईदी बांटी गई। ईद को लेकर शहर में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
![](https://beforeprint.in/wp-content/uploads/2022/05/a0bce4c4-208d-4868-9856-d20479e7f24b-1024x576.jpg)
ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बिहारशरीफ सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। सभी ईदगाह एवं मस्जिदो में भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में गस्ती भी बढ़ा दी गई है। ताकि लोग शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को मना सकेें। बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में प्रातः 8:00 बजे सैकड़ो नमाजियों ने नमाज अदा की गई । जिसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
यह भी पढ़े…