मोतिहारी/राजन द्विवेदी। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन मोर्चा के महामंत्री विजय चौधरी ने किया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि पार्टी के देशव्यापी सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने यह कार्यक्रम 01 जून से 14 जून तक देश भर में मनाया जाना निर्धारित हुआ है। मौके पर अमित कुमार ई. ललन प्रसाद, संजय चौधरी, बृजकिशोर महतो, अरुण कुमार सहनी, रणधीर कुमार निषाद, संतोष कुमार साह, प्रभु प्रसाद, डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।