स्टेट डेस्क। मंगलवार सुबह जी-न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तारी हो गई। सुबह 5.30 रोहित के इंदिरापुरम स्थित घर के बाहर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस देख रोहित ने ट्वीट कर UP पुलिस से मदद मांगी। इसी बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम की पुलिस भी रोहित के घर पहुंच गई।
वहां रोहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खींचतान चल ही रही थी कि नोएडा पुलिस की एंट्री हुई। नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहां रोहित के खिलाफ केस दर्ज है, और वह रायपुर पुलिस के सामने रोहित को गिरफ्तार कर ले गई। बिना UP पुलिस की इजाजत के गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और गाजियाबाद पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। तभी 7:15 बजे अचानक नोएडा पुलिस ने एंट्री ली और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। वही इंदिरापुरम के सीओ अभय मिश्रा ने रोहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। इस मामले में छत्तीसगढ़ में और राजस्थान FIR दर्ज हुई है। दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के आरोप में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी।