ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन को लेकर चालक फरार, परिजनों का रो- रो के बुरा हाल
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
मोतिहारी/राजन द्विवेदी। मोतिहारी छतौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियारपुर के एनएच 28 पर शनिवार को सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना को अंजाम देकर चालक अज्ञात वाहन को लेकर फरार हो गया है। मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी सतीश चंद्र ठाकुर के पुत्र होमगार्ड जवान ब्रह्म देव ठाकुर के रूप में हुई है, जो बरियारपुर में अपने निजी मकान में रहता था।
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस पदाधिकारियों ने काफी देर बाद समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
![](https://beforeprint.in/wp-content/uploads/2022/07/765933c2-3831-46b1-b037-7c8b342c56d1-1024x580.jpg)
जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान ब्रह्म देव ठाकुर बरियारपुर से कचहरी बाइक से जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। ताकि किसी प्रकार के अप्रिय घटना ना हो सके। पुलिस टीम में महिला पुलिस बल भी मौजूद है। वहीं पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में सक्रिय है।
यह भी पढ़े..