श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, पीएम ने बुलाई आपात बैठक

ट्रेंडिंग दिल्ली

सेंट्रल डेस्क। इस समय श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट से जुझ रहा है। जिससे जनता में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। वही आज प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास को छोड़कर भाग गये। इस हालात में श्रीलंका के पीएम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदर्शनकारियों ने सांसद रजिता सेनारत्ने के आवास पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। झड़प में सैकड़ों लोग घायल हो गये है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए श्रीलंका के पीएम ने आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में घुस गए।

पुलिस ने इस दौरान राष्ट्रपति भवन में घुसने से रोका , लोग नहीं माने जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गये। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की गयी और गोलियां भी चलाईं गयी। यही नहीं राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारियों ने स्वीमिंग पुल में नहाते और मस्ती करते नजर आए तो कई लोग किचेन में खाना बनाते और खाते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े..