Congress Protest : राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी लिया गया हिरासत में

ट्रेंडिंग दिल्ली

सेंट्रल डेस्क। आज कांग्रेस का देशभर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वही अब राहुल गांधी के बाद अब पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ने जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में लिया है।