जल्द ही भगवा रंग में रंगे दिख सकते है आरसीपी सिंह

बिहार

स्टेट डेस्क/ पटना। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीजेपी में जाने की चर्चाएं अब तेज हो गई हैं। मंगलवार को आरपीसी सिंह नालंदा के सिलाव पहुंचे तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आरपीसी भगवा धारण किए दिखे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आरसीपी सिंह मंगलवार को अपने मित्र की मां का निधन होने पर उनके घर जा रहे थे। सिलाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवा वस्त्र देकर आरसीपी सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर आरसीपी सिंह ने तो ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन बीजेपी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का BJP कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाना इस बात का संकेत है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि जेडीयू में रहते हुए उनपर पर का दुरूपयोग कर संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगा था। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद आरपीसी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े..