बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। दीपनगर थाने की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 5 वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात डकैत की गिरफ्तारी थाना पुलिस ने की है। यह गिरफ्तारी इंस्पेक्टर सह दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद द्वारा राजगीर के नेचर सफारी में रात्रि प्रहरी की ड्यूटी कर रहा कुख्यात डकैत सीता मांझी की गई है। उक्त बातों की जानकारी दीपनगर थाना अध्यक्ष ने दी उन्होंने बताया कि सीता मांझी पिछले 5 वर्षों से पुलिस के आंख में धूल झोंक रहा था।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
उसने राजगीर के नेचर सफारी में रात्रि प्रहरी की ड्यूटी पकड़ रखी थी। जिसकी कानो कान खबर किसी को नहीं थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर काफी दिनों से प्रयासरत थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली की सीता मांझी राजगीर के नेचर सफारी में रात्रि ड्यूटी पिछले कई महीनों से कर रहा है। सूचना के बाद सबसे पहले पुलिस इस मामले की तफ्तीश की कि सही में सीता मांझी नेचर सफारी में ड्यूटी कर रहा है या नहीं।
सूचना के सत्यापन के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त कुख्यात डकैत को गिरफ्तार कर लिया। सीता मांझी मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के साइडपर गांव निवासी चांदो मांझी का 35 वर्षीय पुत्र सीता मांझी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पर अतरी थाने में डकैती और शस्त्र अधिनियम के कई कांड आरोपपित्रत हैं। इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। और वह फरार चल रहा था।
इसकी गिरफ्तारी के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कई और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में सीता मांझी ने कई अहम जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है। शुक्रवार को दीपनगर थाना पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान चार शराबी को गिरफ्तार किया गया।