मुख्यमंत्री ने अंडर- 19 टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी हार्दिक बधाई

पटना

DESK : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये अंडर-19 टी-20 विश्व कप को भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा जीते जाने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर- 19 टी-20 विश्व कप जीतकर एक इतिहास रचा है। भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया है। अंडर – 19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस खिताबी जीत में उसके सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने अंडर- 19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भविष्य के लिये अपनी शुभकामनायें दी हैं।