इस सप्ताह अधिकतम तापमान होगा 40 डिग्री के पार, लूं चलने की सम्भावना

मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur/Befoteprint. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डाoराजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 12 से 16 अप्रैल, 2023 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।पूर्वानुमान के अनुसार- पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हलाकि मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इस अवधि में तापमान में 3–4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है ,जिसके चलते यह तापमान 40- 41 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच सकता है जिसके कारण लू (प्रचंड उष्ण एवं शुष्क हवा) की स्थिति बन सकती है जबकि न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है।

किसानों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक तापमान के कारण पाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है जिससे खड़ी फसलो में पानी की मांग बढ़ सकती है। अतः किसान खेत की नमी की निगरानी करें तत्पश्चात् आवश्यकतानुसार सिचाई करें। आज का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।