विपिन कुमार। बिहार में बढ़ते ठंड को देखते हुए राजधानी पटना में 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने आगामी 11 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया है।
ठंड को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश आदेश के मुताबिक, पटना जिला के सभी निजी, सरकारी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। 6 जनवरी से 11 जनवरी तक के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
वहीं 8वीं कक्षा से ऊप के क्लास सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। यह आदेश 11 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।