नालंदा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल सोगरा कॉलेज में किया झंडोतोलन

नालंदा

— जिलाधिकारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल सोगरा हाई स्कूल के मैदान में नालंदा के जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक भारत सोनी एवं परेड कमांडर परिचारी साक्षी राज द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

जिला सशस्त्र बल पुरुष ,जिला सशस्त्र बल महिला ,गृह रक्षक ,सैनिक स्कूल, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड महिला, स्काउट एंड गाइड पुरुष प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर परिचारी साक्षी राज एवं द्वितीय परेड कमांडर परिचारी रविन कुमार यादव द्वारा किया गया। एसएस बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

गणतंत्र दिवस के मौके पर नालंदा के जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जिलेवासियों को अवगत कराया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगभग 16 विभागों यथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,शिक्षा ,मद्य निषेध ,महिला एवं बाल विकास निगम, आईसीडीएस, कृषि विभाग, पीएचईडी ,पंचायती राज विभाग, स्काउट गाइड, पशुपालन, लीड बैंक, द्वारा झांकियां की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

उत्कृष्ट झांकी प्रदर्शित करने वाले विजेता प्रथम शिक्षा विभाग, द्वितीय कृषि एवं डीआरडीए, तृतीय आईसीडीएस एवं सामाजिक सुरक्षा को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

26 जनवरी, 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।

  1. मजीत कुमार, अपर समाहर्ता, नालन्दा , उत्कृष्ट कार्य – क्षेत्र भ्रमण के कुल 64 निरीक्षण का कार्य कर योजनाओं में पारदर्शिता एवं नागरिकों में पहुँच बनाने में मदद के लिए।
  2. वैभव नितिन काजले, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, नालन्दा , उत्कृष्ट कार्य – क्षेत्र भ्रमण के कुल 55 निरीक्षण का कार्य कर योजनाओं में पारदर्शिता एवं नागरिकों में पहुँच बनाने में मदद के लिए।
  3. रमेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी , नालन्दा , उत्कृष्ट कार्य – क्षेत्र भ्रमण के कुल 72 निरीक्षण का कार्य कर योजनाओं में पारदर्शिता एवं नागरिकों में पहुँच बनाने में मदद के लिए।
  4. रामलेदव कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, हिलसा, उत्कृष्ट कार्य – क्षेत्र भ्रमण के कुल 107 निरीक्षण का कार्य कर योजनाओं में पारदर्शिता एवं नागरिकों में पहुँच बनाने में मदद के लिए।
  5. तारकेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, नालन्दा , उत्कृष्ट कार्य – ई-कम्पलाईस डैशबोर्ड, सी०पी० ग्राम, जनता दरबार से संबंधित मामलें का त्वरित निष्पादन के लिए
  6. शम्स रजा, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ,उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र साफ-सफाई कराने में उत्कृष्ट कार्य के लिए
  7. अनुज कुमार अंचलाधिकारी, राजगीर,उत्कृष्ट कार्य – राजस्व से संबंधित कार्यों के लिए
  8. राणा प्रदीप कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, उत्कृष्ट कार्य -विधि शाखा में अभिलेखों का संधारण में
  9. जिशान शौएब, कंप्यूटर ऑपरेटर, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र में आईoटीo से संबंधित कार्यों के लिए
  10. राजन कुमार, कर संग्रहक , उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र के वार्डों से राजस्व वसूली के लिए
  11. संतोष कुमार, चालक, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र क साफ-सफाई कार्यों के लिए
  12. श्याम कुमार, वार्ड जमादार, वार्ड नंबर 19, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई कार्यों के पर्यवेक्षण
  13. कुलेशर दास, पुरुष सफाई कर्मी, टीपर, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई कार्यों के पर्यवेक्षण
  14. उत्तम राम, पुरुष सफाई कर्मी, टीपर, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई कार्यों के पर्यवेक्षण
  15. श्रीमती नीलम , महिला सफाई कर्मी, टीपर, उत्कृष्ट कार्य – नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई कार्यों के पर्यवेक्षण
  16. प्रकाश कुमार, सिपाही/ चालक उत्कृष्ट कार्य – गृह रक्षकों को टर्न आउट सुधार हेतु प्रशिक्षण देने नब्बे पोस्ट प्रतिष्ठानों का गार्ड निरीक्षण करने के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए
  17. मोo रहमत आलम, चालक 506 उत्कृष्ट कार्य – आमजनों के बीच मॉकड्रील कराने के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए

इस अवसर पर श्रीमती तनुजा कुमारी, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष,आइसा शाहिन , उप मेयर नगर निगम बिहार शरीफ, नगर आयुक्त , उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी , कर्मचारी गण एवं भारी संख्या में दर्शकगण आदि उपस्थित थे।