मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में होलसेल मछली व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा में व्यापारी राजन कुमार पर पांच बदमाशों ने हमला कर 4 लाख 60 हजार रुपए और सोने की चेन लूट ली। घटना सोनबरसा वार्ड नंबर सात के सिवान टोला में हुई।

जब नारायण सहनी के बेटे राजन कुमार अपनी होलसेल मछली की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में श्रीलाल सहनी, रामविनय सहनी, रूपेश सहनी, सुरेंद्र सहनी और परवेश सहनी ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में राजन का सिर गंभीर रूप से घायल हो गया।



घायल राजन को पहले सीएचसी हरसिद्धि ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने हरसिद्धि थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।