सासाराम /अरविंद कुमार सिंह। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास जिलान्तर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1219 योजनाएँ जिसकी कुल राशि 1369.86 करोड़ रूपये है का कुल 193 शिलापट्ट योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। बुधवार को इस प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा दिनारा प्रखंड अंतर्गत भलूनी धाम इको पार्क विकास हेतु 1489.33 लाख की परियोजना का शिलान्यास एवं कर्मचाट में इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का उद्घाटन जिसकी लागत 50 करोड़ की लागत से किया गया।

प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री के द्वारा चेनारी प्रखंड अंतर्गत बादलगढ़ में बोट हाउस कैंप जिसकी लागत 271.16 लाख है उसका भी शिलान्यास किया किया गया। इसके अलावा जिले के लोगों की मांग पर रोहतास प्रखंड अन्तर्गत रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे देशी एवं विदेशी पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही लोगों के आर्थिक विकास में गति आयेगी। संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
इससे वाजीतपुर, चरपुखा, छलकार एवं चवरीया गांव के लोगों को सुविधा होगी तथा इनका अनुमंडल मुख्यालय से दुरी लगभग 71 कि०मी० कम हो जायेगी। वर्त्तमान में इनको प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता है। कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। करगहर-बड़हरी-धर्मपुरा पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा।
सड़क की काफी जर्जर है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी बरांव-जहानाबाद पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा। सड़क की काफी जर्जर है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जायेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।डेहरी में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा।
कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नये बड़े बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। पुराना बस स्टैंड में जगह की कमी है जिसके कारण पर्याप्त नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। नये बस स्टैंड का निर्माण आवश्यक है। पुरानी जी०टी० रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
नोखा नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय RCC पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। डिहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ़-राजपुर पथ एवं आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरातलाब पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। साथ ही आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरातलाब पथ पर अकोढ़ीगोला बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। रोहतास जिले में करगहर, डिहरी, दावथ, दिनारा, नासरीगंज, नोखा, नौहट्टा, सूर्यपुरा, शिवसागर एवं चेनारी कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा काराकाट एवं तिलौथू कुल 02 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा। रोहतास जिले के कोचस में आरा-मोहनियाँ पथ पर बाईपास का निर्माण कराया जायेगा।
इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। जीविका दीदी के स्टॉल को देखा। जीविका दीदी नोखा के
सोनाचूर चावल मधु देवी – चमेली समूह शिशिरिता, फूल खेती ललीता देवी – गंगा समूह – कुरी पंचायत। बटेर फार्म रीना देवी – माँ सरस्वती सारह-3. बराव पंचायत के अलाव कई मिशाल पेश किया। इस मौके पर बिहार सरकार के उप मुख्य मंत्री सम्राट सिंह, विजय चौधरी, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस कप्तान रौशन कुमार। परिवहन आयुक्त संजय अग्रवाल, के अपवा कई लोग मौजूद रहे।