नालंदा: राजगीर का कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार गिरफ्तार

बिहारशरीफ

— नालंदा एसपी ने दी जानकारी

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Biharsharif/ बिफोरप्रिंट: नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि राजगीर का कुख्यात अपराधी प्रहलाद कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद एवं राजगीर थाने में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल द्वारा मंगलवार को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पर राजगीर थाने में 11 कांड दर्ज हैं एवं कई महीनों से फरार चल रहा था।

एसपी ने बताया कि 7 नवंबर 2022 को राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरिपिड गांव निवासी यमुना केवट के पुत्र उदय कुमार द्वारा इस संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर थाने में कांड दर्ज किया गया था। संबंधित अपराधी पर कई धाराओं में कांड दर्ज थे। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 जनवरी 2023 को राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी नीरज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र पहलाद कुमार है।