मोतिहारी/ राजन द्विवेदी : केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर अपने मांगों के समर्थन में मोतिहारी डाक विभाग के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाक घर समेत चम्पारण प्रमंडल के सभी डाकघरों में हड़ताली कर्मचारियों ने गेट पर ताला जड़ दिया।
अपने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर के मेन गेट पर धरना दिया। धरना के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक कर्मचारी संघ के सचिव अजय कुमार दुबे ने की। सचिव श्री दुबे ने कहा कि केंद्रीय संगठन के आह्वान पर हम लोगों ने दो दिवसीय धरना पर बैठे हैं और हम लोगों का मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने , रिक्त पदों पर अविलंब बहाल करने , जीडीसी कर्मचारियों को नियमित करने , एमटीएस रिक्तियों के खिलाफ अंशकालिक , पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों को समायोजन करने , कोविड 19 के कारण मृत कर्मचारियों को दस लाख रुपये देने व उनके आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्त करने आदि शामिल हैं।
वहीं हड़ताली कर्मचारी अमिताभ कुमार सिंह ने कहा कि नेता पाँच के लिए चून कर आतें है तो उन्हें पेन्शन दिया जाता है और हम लोग तीस साल सेवा करते हैं तो क्या हमें पेन्शन नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलें जायेगें। वहीं इस प्रदर्शन में सैकड़ों डाककर्मी मौजूद थे।
यह भी पढ़े..