-सफाई कर्मी की मौत के बाद शव के साथ प्रदर्शन
फुलवारी शरीफ/अजीत। पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 के सुपरवाइजर अक्षय कुमार 42 वर्ष को रात के पहर काम के दौरान बेलगाम रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पटना नगर निगम के सफाई कर्मी की हादसे के बाद मौत हो गई। सफाईकर्मी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर खबर मिलते ही पत्नी और चार छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा वही सुबह में बड़ी संख्या में जमा सफाई करने एवं सफाई कर्मियों ने मृतक के शव को कंकड़बाग अंचल के निगम कार्यालय के सामने रखकर आक्रोष पूर्ण प्रदर्शन किया।
इस दौरान वार्ड नंबर 32 के वार्ड पार्षद पिंकी देवी और समाजसेवी सुजीत कुमार भी वहां पहुंचे। निगम के अधिकारियों के साथ परिजनों की वार्ता कराने के बाद मृतक के परिवार को मुआवजा और नियमानुसार अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया। बताया जाता है कि मृतक सफाई कर्मी अक्षय कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और बाल बच्चों के साथ महात्मा गांधी नगर रोड में डेंटल कॉलेज के पीछे किराए के मकान में रहता था। मृतक मूल रूप से सिवान का रहने वाला बताया जाता है।


यह भी पढ़ें…