राजकीय सम्मानपूर्वक सेना के जवानों ने शहीद दिवाकर का किया अंतिम संस्कार

बिहार

शहिद को सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, जि.प. अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि ने दिया श्रद्धांजलि, नहीं पहुँचे प्रशासनिक पदाधिकारी

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा: जम्मू में शहीद भारतीय सेना के जवान दिवाकर महतो का शव रविवार की सुबह पैतृक गांव महुई पहुंचा। दिवाकर महतो के पार्थिव शरीर को तिरंगा ध्वज में लिपटा देख सबकी आँखे नम हो गईं, अलबत्ता घर मे कोहराम मच गया।

दिवाकर की पत्नी फूलकुमारी देवी के चीत्कार से लोगों का कलेजा मुँह को आ गया। सेना के जवानों ने परिजनों के साथ द्वादह नदी के किनारे पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शव को अंतिम सलामी दी गयी। मृतक के पिता शंकर महतो ने सबसे छोटे पुत्र दिवाकर को मुखाग्नि दी। सैन्य पदाधिकारियों ने श्मशान घाट पर मृतक के पिता शंकर महतो को तिरंगा भेंट किया।

ताबूत में शव लेकर पहुंचे आर्मी के पदाधिकारियों ने बताया कि दिवाकर काफी होनहार व फुर्तीला जवान था। हाल ही में वह एक महीना छुट्टी बिताकर जम्मू गया था। आर्मी के जवानों द्वारा दीवाकर के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए नगद व चेक भेंट किया। वर्ष 1995 में जन्मे दिवाकर का लगभग दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ। दिवाकर को श्रद्धांजलि देने वालो का सुबह से ही तांता-तांता लगा रहा।

शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार महतो, जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमर यादव, प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान, उप प्रमुख राजेश गढ़वाल, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रदीप पंजियार, मुखिया शहर चौधरी, जिला पार्षद पूनम कुमारी, संजय कुमार काजी, शर्मा यादव, शम्भू गोंड, वाल्मीकि प्रसाद आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़े…..