बिहार : इंटरनेशनल योग डे पर योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण पर बेगूसराय में केस दर्ज

बेगूसराय

बेगूसराय, बीपी प्रतिनिधि। आज 21 जून है। यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। आज पूरा देश योग दिवस मना रहा है। वही आज ही योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर बिहार के बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज किया गया है। दोनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र स्थित नींगा निवासी महेंद्र शर्मा ने दोनों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के सीजेएम की अदालत में धारा 420, 406, 467, 468 और 120 बी में परिवाद पत्र दायर किया गया है।

महेंद्र शर्मा ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर यह आरोप लगाया है कि वह इलाज कराने के लिए पंतजलि आयुर्वेद और महर्षि काटेज योगग्राम झूला में गया हुआ था। जहां इलाज के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ऐंठ लिये गये। पैसे लेने के बाद इलाज तक शुरू नहीं किया गया उल्टे और एक लाख रुपये और मांगे गए।