बेतिया : एसएसबी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Local news बिहार बेतिया

बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण ज़िला मुख्यालय बेतिया से 42 किलोमीटर दूर 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छह जून 2022 को राजकीयकृत मध्य विद्यालय चानकीगढ़ में योग पर प्रश्नोंत्तरी प्रोतियोगिता का आयोजन किया।

उपर्युक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल चार ग्रुप ने भाग लिया ग्रुप ए, बी, सी, और डी। इसमें ग्रुप डी प्रथम स्थान और ग्रुप बी दूसरा स्थान हासिल करने में सक्षम रहा। विजयी प्रतिभागियों को अनिल कुमार सिंह (द्वतीय कमान अधिकारी) कार्यवाहक कमांडेंट 44 वाहिनी ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम उद्देश्य था स्कूली बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना। कार्यक्रम में उपस्थित हरिमेंद्र कुमार दुबे (उप कमांडेंट), प्रसेनजीत दास (सहायक कमांडेंट संचार) व सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मी उपस्थित रहे|

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह भी पढ़ें…