भागलपुर : 935 कछुओं के साथ पांच महिलाओं समेत आठ तस्कर गिरफ्तार

Local news बिहार भागलपुर

नवगछिया, भागलपुर/बीपी प्रतिनिधि। भागलपुर के नौगछिया रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात अम्बेडकरनगर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में छापेमारी कर कई बोगियों से 935 कछुआ से भरे 42 बोरे को बरामद किया है। मौके से पांच महिला और तीन पुरुष तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इसमें से एक तस्‍कर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। शेष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों में गोनर कुमार (20) डुमरिया मीरगंज पूर्णिया, अमर कुमार (25) पकड़ी दयाल सुल्तानपुर यूपी, शिवा कुमार (19), लिजा (25) पकड़ी दयाल सुल्तानपुर, शांति (19) पकड़ी दयाल सुल्तानपुर, कुसुमा (20) और लचछो (35), शिवा (19) पकड़ी दयाल उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने कैमरे के समक्ष कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने ऑफ द रेकॉर्ड बताया कि कल रात ट्रेन से 935 कछुए के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक कछुए की कीमत 1000 रुपये होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी मांग है। भागलपुर सुन्दरवन के तलाब में सभी कछुओं को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें…