बिहार विधानसभा : एआईएमआईएम के विधायक हंगामा करने पर किये गए मार्शल आउट, धरने पर बैठे

News पटना बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। एआईएमआईएम के पांच विधायकों को बिहार विधानसभा में हंगामा करना महंगा पड़ गया। विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया। इसके बाद पांचों विधायक सदन के पोर्टिको में धरने पर बैठ गए।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल खत्म होने के बाद एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कई बार उन्हें अपनी सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन हाथों में प्लेकार्ड लिए विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इस पर उन्हें मार्शल आउट करा दिया गया। स्पीकर के निर्देश पर सदन में मौजूद मार्शल अख्तरुल इमान समेत अन्य विधायकों को सदन से बाहर ले गए। सदन से मार्शल आउट किए जाने के बाद अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी संख्या कम है लिहाजा लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

सीमांचल के कई गांवों में लगातार कटाव जारी है। बाढ़ की परेशानी से हर साल सीमांचल के लोग दो-चार होते हैं लेकिन अब तक सरकार ने इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला है। आज इसी सवाल को हमने सदन में उठाया था लेकिन सदन से मार्शल आउट करा दिया गया।

यह भी पढ़ें…