बिहार : बोचहा विधानसभा सीट पर भाजपा लड़ेगी उप चुनाव : बचौल

Politics पटना बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। बिहार में तेजी से सियासी घटनाक्रम बदलने लगा है। हर बीतते पल के साथ सियासी समीकरण बदलने लगा है। बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी चुनाव लड़ने का दावा किया है। वहीं भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बोचहा विधानसभा सीट पर चुनाव भाजपा लड़ेगी।

किसी के कुछ कहने से कुछ नहीं होता। हम 74 से 75 होंगे। वहीं मुकेश सहनी जिस तरीके से लगातार बयान दे रहे हैं, उस पर कहा कि एनडीए में सारा फैसला शीर्ष नेतृत्व करता है। यदि लोग किसी तरीके की कोई बात कहते हैं तो उनका सलीके से इलाज भी होता है।

यह भी पढ़ें…