बिहार : भोजपुर जिले में गहने लूटने का अनोखा तरीका अपना रहे अपराधी

Local news बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। बिहार राज्य के भोजपुर जिले में लुटेरे उन महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं जो सबसे ज्यादा गहने पहने रहती हैं। शातिर लुटेरे भोली भाली महिलाओं को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाते हैं और दिनदहाड़े उनके गहने लूटकर फरार हो जाते हैं।

दरअसल भोजपुर जिले के आरा में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। यह गैंग महिलाओं से गहने लूटने का बेहद ही अनोखा तरीका अपनाता है, जो पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। ये शातिर बदमाश उन महिलाओं पर नजर रखते हैं, जो सबसे ज्यादा गहने पहनकर घर से निकलती हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उन महिलाओं का पीछा किया जाता है और सुनसान जगह पर उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है। शातिर लुटेरे हाथ में कागज और फाइल लेकर महिला के पास पहुंचते हैं और उनसे बोलते हैं कि जिले के पुलिस कप्तान की तरफ से आदेश आया है कि जिन महिलाओं ने गहने पहने हुए हैं, उनका सर्वे करना है।

यह भी पढ़ें…

जो गहने आपने पहने हैं उन्हें उतार दीजिए, सर्वे के बाद उनकी संख्या लिखकर तुरंत लौटा देंगे। भोली-भाली महिलाएं शातिरों के झांसे में आ जाती हैं और गहने उतार कर उन्हें दे देती हैं, जिसे लेकर वे फरार हो जाते हैं।