बिहार : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, कहा- एनडीए 24 सीटों पर विजय हासिल करेगा

Politics बिहार मुंगेर

मुंगेर/बीपी प्रतिनिधि। मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सदर प्रखंड में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए 24 सीटों पर विजय हासिल करेगा।

मुंगेर सदर प्रखंड स्थित मतदानकेंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एमएलसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए 24 सीटों पर जीत हासिल करेगा। गौरतलब है कि मुंगेर जिलांतर्गत नौ प्रखंडों में नौ मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जहां 1660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलट बॉक्स में बंद करेंगे।

यह भी पढ़ें…