बिहार : केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ-साथ सभी का विकास किया है- गिरिराज सिंह

Politics पटना बिहार

पटना/बीपी प्रतिनिधि। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ-साथ सभी का विकास किया है। हर विभाग की योजना का आकर बढ़ा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनको विकास नहीं दिख रहा है, उनको अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करती है, इसको समझने की जरूरत है। वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इटली और ब्रिटेन जाने से विकास समझ मे नहीं आएगा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह भी पढ़ें…