बिहार : शराब बेचने के आरोप में हाथीदह रेल थानाध्यक्ष को रेल एसपी ने किया सस्पेंड

Local news पटना बिहार

पटना/स्टेट डेस्क। मोकामा के हाथीदह में शराब बेचने के आरोप में थानाध्यक्ष को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल रेल एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हाथीदह रेल थानाध्यक्ष राजू कुमार राणा शराब के अवैध कारोबार में लगे हैं। इसलिए उन्होंने रेल डीएसपी को वहां औचक निरीक्षण के लिए भेजा।

रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर डीएसपी रेल ने हाथीदह रेल थाने का औचक निरीक्षण किया। अलमारी खुलवायी तो उसमें तीन लेडीज पर्स और सात मोबाइल पाए गए। थानाध्यक्ष से जब पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फिर पूर्व सूचना के अनुसार मालखाना को खोलने के लिए कहा गया। इस पर जब थानाध्यक्ष आनाकानी करने लगे तो डीएसपी ने फटकार लगाते हुए मालखाना खोलने को कहा। इसके बाद जब थानाध्यक्ष ने मालखाना खोला तो वहां से नौ लीटर शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया और थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गयी।

इसी बीच थानाध्यक्ष वहां से फरार हो गया। हालांकि इस बीच थानाध्यक्ष ने मीडिया के पास एक वीडियो भेजा जिसमें उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारा सर्विस रिकॉर्ड देखा जाए हम निर्दोष हैं, हमें फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें…