Bihar : ED, IT और CBI के गलत इस्तेमाल पर भड़की RJD, क्या बोले मनोज झा…

ट्रेंडिंग बिहार

Patna, बीपी प्रतिनिधि। ऐन विधानसभा में बहुमत साबित करने के दिन यानी 24 अगस्त को आरजेडी नेताओं के ऊपर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऊपर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब लगातार हमलावर होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में आज सुबह-सुबह आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha)ने BJP पर हमला बोला है। मनोज झा ने BJP पर गंदे स्तर की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि ईडी, आईटी और सीबीआई को जमाई के तौर पर BJP इस्तेमाल कर रही है। विश्वास मत पर सदन में चर्चा होनी थी उस दिन आरजेडी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह सरासर उकसाने वाली कार्रवाई है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग भाजपा लंबे अरसे से करते आई है, लेकिन बिहार में तो नैतिकता की हद ही खत्म कर दी गई। जब BJP सरकार से बाहर हुई तो राजद के नेताओं को धमकाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव का साथ नहीं देने के लिए आरजेडी के तमाम नेताओं पर दबाव बनाया गया। आरजेडी के नेताओं के साथ जो कुछ किया जा रहा है उसे बिहार की जनता देख रही है। और वक्त आने पर जवाब भी देगी। मनोज झा ने कहा कि गुड़गाव के जिस मॉल को लेकर जो भ्रम फैलाया गया, वो तेजस्वी यादव को बदनाम करने की साजिश है। हरियाणा के सांसद, महापौर और मुख्यमंत्री भाजपा के है। मुख्यमंत्री ने इसे अपना मॉल बताया था। लेकिन मीडिया वालों ने अब तक तेजस्वी यादव से माफ़ी नहीं मांगी है।