गया/बीपी प्रतिनिधि। कहते हैं सच्ची प्रेम हो तो ईश्वर भी आपका प्रेम कहानी में शामिल होकर आशीर्वाद जरूर देते हैं। जब ईश्वर जोड़ियां बनाती है तो लाख मुसीबते सामने आने के बावजूद प्यार सात समुंदर पार भी लांघकर एक-दूजे को हो जाते हैं। ऐसी ही कहावत एक बार फिर गया जिले में देखने को मिला है।
दो वर्षों से प्रेम प्रसंग कर रहे थे प्रेमी युगल प्रेमी प्रेमिका के घर पकड़े जाने पर प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने बंधक बनाया तब प्रेमिका ने महिला थाना में प्यार की न्याय की गुहार लगाई महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी की पहल पर प्रेमी को बंधन से मुक्त कराकर गया के महिला थाना में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। प्रेमिका गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली तनुजा कुमारी है। प्रेमी अरवल जिले के कुर्था निवासी कौशल कुमार है।
दोनों के बीच प्यार का परमान ऐसा चढ़ा कि प्रेमी प्रेमिका के घर छूप-छूप के मिलने जाता था । एक दिन प्रेमिका के घर में ही प्रेमी को पकड़े जाने पर प्रेमिका के घरवाले बंधक बना लिया। प्रेमिका ने तो साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, कश्मे वादे को पूरा करने के लिए गया कि महिला थाना में प्यार की न्याय की गुहार लगाई तब जाकर प्रेमी युगल एक दूजे की हुये । प्रेमी युगल की शादी गया के महिला थाना मे दोनों परिवार वाले के रजामंदी से कराई गई।
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बीच घर वाले आ गए जब लड़का लड़की के घर पर मिलने गया था लड़का उसी में डर गया जिसके बाद बाद दीवाल फांग करके भाग गया और लड़की उसी बात पर डटी रही कि मैं उससे प्यार करता हूं और उसी से शादी करूंगा। लड़की के परिवार वाले जब लड़का के घर गए तो लड़का के परिजनों शादी से साफ इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें…
इसके बाद लड़की महिला थाना आई और इसके बाद लड़का से पूछा गया तो लड़का बोला शादी करना चाहता हूं लेकिन परिवार वालों से डरता हूं। किसी तरह से लड़के के परिवार वाले भी शादी करने के लिए राजी हो गए फिर दोनों के खुशी से विष्णुपद मंदिर में शादी करा दी गई। शादी समारोह में लड़का और लड़की दोनों के परिजन उपस्थित थे।