सासाराम/अरविन्द कुमार सिंह। आभासी माध्यम के द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन का कार्यक्रम बिक्रमगंज के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, रोहतास में किया गया था। देश में चलाए जा रहे विभिन्न गरीब कल्याण योजना के लाभान्वित किसानों हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम के जरिए किसान सम्मान निधि योजना में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा कृषकों के खाते में पैसे का स्थानांतरण किया गया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इस योजना की पारदर्शिता एवं सत प्रतिशत लाभुक के खाते में पैसे दिए जाने का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अन्य योजनाओं के लाभुकों से सीधा संवाद किया।
बिहार राज्य के बांका जिले के किसान से सीधा संवाद माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के शिमला राज्य में आयोजित किया गया था, जहां से आभासी मीडिया के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र, रोहतास बिक्रमगंज को जोड़ा गया था।
प्रधानमंत्री का आभासी माध्यम से संबोधन को जिले के 50 किसानों के द्वारा सुना गया। कार्यक्रम से पूर्व श्री आर के जलज वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु धान के विभिन्न प्रभेदों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में सबौर संपन्न सबौर श्री एवं राजेंद्र श्वेता बीज उपलब्ध है। सबौर संपन्न एवं सबौर श्री मोटे धान वाली फसलें हैं एवं राजेंद्र श्वेता मध्यम धान वाली फसल है।
सत्यापित धान बीज ₹40 प्रति किलोग्राम एवं आधार बीज ₹42 प्रति किलोग्राम कृषि विज्ञान केंद्र में उपलब्ध है। कार्यक्रम में उप निदेशक आत्मा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, कृषि तकनीकी प्रबंधक एवं सुबेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें…