बक्सर : मुख्य सचिव के निर्देश पर डीसीएलआर ने नंदन में विभिन्न योजनाओं का किया जांच

बक्सर

बक्सर जिला के 22 पंचायतो में एक ही दिन विभिन्न सरकारी योजनाओं की अधिकारियों की टीम द्वारा की गई जांच…

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बक्सर/विक्रांत। सरकार के मुख्य सचिव के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को डुमराओं के भूमि सुधार एवं राजस्व उपसमाहर्ता देवेन्द्र प्रताप शाही ने नंदन गांव में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

आपूर्ति पदाधिकारी विजय तिवारी के संग भूमि सुधार एवं राजस्व उपसमाहर्ता द्वारा विभिन्न योजनाओं मे हर घर नल का जल, मध्य विद्यालय, पैक्स, आंगनबाड़ी केन्द्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा एवं उप-स्वास्थ केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरम्यान हर घर नल का जल योजना में गांव की गलियों मे जहां तहां पाईप टूटह-फूटी पाई गई।

एमडीएम के भोजन में पोषक तत्व की कमी पाई गई। बेहतर रख रखाव के अभाव के चलते सड़क टूटी फूटी पाई गई। भूमि सुधार एवं राजस्व उपसमाहर्ता ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन संबधित वरीय अधिकारी को भेज दिया गया। इसी प्रकार अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चैधरी द्वारा बक्सर प्रखंड के कमरपुर पंचायत, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस तारिणी कुमारी द्वारा सिमरी के गायघाट, जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा नावानगर प्रखंड के परमानपुर सहित कुल 22 पंचायतो में विभिन्न अधिकारियों द्वारा एक ही दिन बुधवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जांच की गई।

उधर बक्सर के डीएम अमन समीर के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धनजंय त्रिपाठी, एसडीएम कुमार पंकज, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की टीम द्वारा डुमरांव नगर परिषद के वार्ड संख्या 04, 07,12,01 एवं 09 में साफ सफाई, पानी की समस्या, नाला जाम की समस्या, नल जल योजना के कार्यान्वयन के उपरांत टूटे हुए रूट की समस्या, आगामी मानसून को देखते हुए नाला जाम की समस्या एवं सुचारू रूप से लाईट नहीं जलने की समस्या को लेकर जांच किया गया।

वहीं बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13,14,18, 24 एवं 34 में जिला स्थापना उपसमाहर्ता विकास कुमार जायसवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता एवं अपर अनुमंडलाधिकारी द्वारा जांच किया गया।