मनमाने ढ़ंग से वर्गफीट के आधार पर गृह कर की वसूली करने के फरमान जारी करने को लगाया आरोप

बक्सर/बिफोर प्रिंट। डुमरांव नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार व मनमानी व भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर भवन के पास बुधवार को जनता दल यू की प्रखंड इकाई के बैनर तले जनता दल यू के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने धरना दिया।धरना स्थल पर आयोजित सभा को जद यू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य भरत मिश्रा, जनता दल यू के जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियावन्वयन विशोका चंद, जिला पार्षद धर्मेन्द्र ठाकुर, विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार,
अनिल चैधरी,अजय सिंह,जिला जद यू अपिवप्र के अध्यक्ष कमल चैरसिया, पारस चैधरी,जद यू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह,अमरेन्द्र केवट,संजय सिंह,रमेश पासवान,मुन्ना सिंह,वृंदावन तिवारी, मुसाफिर सिंह, बिहारी पाल, सुरेन्द्र सिंह, अयोध्या केशरी के अलावा भाजपा नेता सह नप के पूर्व उपाध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, शिवयोगी शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम जी गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने नगर परिषद पर मनमाने ढ़ंग से वर्गफीट के आधार पर गृहकर व संपति कर वसूली करने को फरमान जारी करने का लगाते हुए कहा कि स्थानीय नगर की 75 प्रतिशत जमीनों के भू स्वामी के कालम में अनाबाद बिहार सरकार दर्ज होने के चलते अंचल से दाखिल खारिज नहीं होने से गरीब तबके के लोग प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से वंचित है। वक्ताओं ने नगर परिषद पर नगर के गली निर्माण, नाली निर्माण कार्य एवं नाली के ढ़क्कन निर्माण कार्य के दौरान कार्य स्थल के पास प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगाए जाने व निर्माण कार्य में घटिया किश्म का निर्माण सामग्री व्यवहार में लाए में लाए जाने का आरोप लगाया है।
आगे वक्ताओं ने कहा कि हर घर को नल का जल योजना को लेकर मौजूद जलमीनार का मोटर प्रायः खराब हो जाने से लोगों को परेशानी होता है। वक्ताओं ने स्थानीय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के संलिप्त रहने के अलावा नगर परिषद के कार्यशैली का विरोध करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने व मारपीट करने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
साथ ही विस्तारित नगर परिषद क्षेत्र में पुरानी प्रणाली के अनुसार विस्तारित साल से गृह कर की वसूली करने पर बल दिया है। धरना स्थल पर आयोजित सभा को प्रखंड की अध्यक्षता जद यू की डुमरांव प्रखंड इकाई के अध्यक्ष अजय चंद लोदी ने की। संचालन महेन्द्र राम ने किया।