-हरियाणा कृषि फार्म की जमीं पर पहली बार फहरेगा तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज
बक्सर/बीपीः स्वतंत्रता दिवस के मौंके पर डुमरांव स्थित वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के हरियाणा कृषि फार्म में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर 12 बजे से वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
शाम 3 बजे से 6 बजे तक कालेज के छात्र छात्राओं के सौजन्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी कृषि कालेज के नए प्राचार्य सह अधिष्ठाता प्रो. मुकेश कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पहले कालेज परिसर में मौजूद महान विभूति वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण के बाद पूर्वाह् 9 बजे झंडोतोलन किया जाएगा।
बाद में पूर्वाह् 10.30 बजे कृषि हरियाणा फार्म में झंडोतोलन किया जाएगा। झंडोतोलन कार्यक्रम में सभी विज्ञानी व कर्मी उपस्थित रहेगें। शाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
उधर,कृषि कालेज डुमरांव के परिसर में मौजूद कृषि अभियंत्रण कालेज में झंडोतोलन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। झंडोतोलन कृषि अभियंत्रण कालेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. सिंह द्वारा किया जाएगा।