बक्सर/विक्रांत। खुशखबरी। पुराने शाहाबाद प्रक्षेेेत्र का चर्चित डुमरांव राज परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। डुमरांव राज परिवार के युवराज शिवांग विजय सिंह की नेपाल ब्राम्हण परिवार से जुड़ी बिशाका अर्याल संग सोमवार को कलकता स्थित बर्द्धमान राज के विशाल भवन में सगाई की रश्म पूरी हुई है।
दिग्गज चंद प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में नेपाल के स्व.भूमि राज अर्याल की पुत्री संग युवराज शिवांग विजय सिंह के सगाई की रश्म संपन्न हुई है। सगाई के मौके पर युगल जोड़ी को युवराज शिवांग विजय सिंह की नानी विभु देवी, बर्द्धमान राज परिवार के युवराज जयचंद मेहता, युवरानी भवानी देवी, मेथोडिस्ट अस्पताल के अधीक्षक डा.आर.के.सिंह ने आर्शिवचन प्रदान किया।
मौके पर युवराज शिवांग विजय सिंह के छोटे भाई समृद्ध विजय सिंह भी मौजूद थे। बेटे की सगाई होने पर डुमरांव के वर्तमान महाराज चंद्रविजय सिंह एवं महारानी कनिका सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवराज शिवांग विजय सिंह की बिशोका अर्याल संग जल्द की वैवाहिक परिणय बंधन अर्थात शादी भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्हें काफी खुशी है। विदित हो, युवराज शिवांग विजय सिंह बक्सर के प्रथम सांसद व महाराजा रह चुके स्व कमल सिंह के पौत्र है।