डेस्क/ विक्रांत। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से नवाजे गए है।

कुलपति डॉ कुमार को यह विशिष्ट पुरस्कार केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार में कृषि विज्ञान केंद्र , मधुबनी की ओर से आयोजित सात से नौ फरवरी तीन दिवसीय, सतत भविष्य के लिए नवीन कृषि: 2047 तक विकसित भारत के लिए रणनीतियां विषयक 9वें अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान दिया।
उल्लेखनीय है कि कुलपति डॉ कुमार वर्तमान में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं कृषि विश्वविद्यालय , जोधपुर में कुलपति पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
पिछले 23 वर्षों में विभिन्न पदों पर रहते हुए कृषि के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं विद्यार्थियों सहित कृषक हित में विभिन्न नवाचारों को करने के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।