बगहा/बीपी प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिलांतर्गत बगहा के बॉम्बे बाज़ार में मां जगदम्बा पूजा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के साथ राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे औऱ स्थानीय विधायक राम सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पारंपरिक तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में रंगों का त्योहार होली मनाने की अपील कि गई। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने यूपी चुनाव में सीएम योगी की जीत पर सबको बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने होली के मजाकिया अंदाज़ में कहा कि योगी जी ने कांग्रेस औऱ बसपा का ख़्याल रखते हुए भाई-बहन को दो सीटें और बहन जी को एक सीट दे दी है। बुरा ना मानें होली है, जोगीरा सारारा रा के साथ सबने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
यह भी पढ़ें..