चंपारण : हर गांव में पीपल, बरगद, पाकड़ और नीम का पेड़ हो- विनोद दुबे

Local news बिहार मोतिहारी

मोतिहारी/राजन द्विवेदी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर चम्पारण नागरिक मंच के तत्वावधान में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पश्चिमी बालगंगा स्थित महादलित बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित धनौती नदी के किनारे छठघाट एवं उसके आसपास पीपल, बरगद, पाकड़ और नीम के पौधों का पौधरोपण मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार दुबे ने करते हुए अभियान का शुभारंभ किया।

वहीं पौधरोपण करने वालों में मंच के उपाध्यक्ष अमिता निधि, महासचिव अधिवक्ता आलोक चन्द्र, कोषाध्यक्ष रजनी ठाकुर, न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केशव कृष्णा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश पांडेय, संस्थापक सदस्य इब्रारुल हक, समाजसेवी शिवकुमार, रंजीत गिरि, आंनद राज सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पौधरोपण कर अभियान को गति देने का संकल्प लिया। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि चम्पारण नागरिक मंच का थीम है कि हर गांव में पीपल, बरगद, पाकड़ और नीम का पेड़ हो।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह भी पढ़ें…