मोतिहारी/राजन द्विवेदी। भाजपा जिला कार्यालय में सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर एक संचालन समिति का गठन किया गया। समिति में पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह को संयोजक, डॉ० लालबाबू प्रसाद को सह संयोजक, राकेश गुप्ता, संजीव सिंह एवं देवेश सिंह को सदस्य बनाया गया।
इनके अतिरिक्त मोतिहारी मंडल का संयोजक गणेश सिंह, तुरकौलिया का जगजीवन पासवान, अरेराज के विवेकानंद पांडेय, पहाड़पुर के बसंत मिश्रा, हरसिद्धि का शशि रंजन दुबे, संग्रामपुर का राहुल सिंह, केसरिया का विनय जायसवाल, तेतरिया का लालबाबू कुशवाहा, मेहसी का अजय सिंह, चकिया का शिवकुमार सिंह, पिपरा का धर्मदेव कुशवाहा, पिपरा कोठी का कामेश्वर चौरसिया, पूरन छपरा का रामेश्वर चौधुर, कोटवा का राजेश्वर यादव, कल्याणपुर का सियावर सिंह, एवं राजेपुर का संयोजक रामएकबाल कुशवाहा को बनाया गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।

यह भी पढ़ें…