चंपारण : सड़क दूर्घटना में बाइक सवार युवक एक की मौत, दूसरा जख्मी

Local news बिहार

केसरिया/अशरफ। मोतिहारी जिले के केसरिया स्थित युवराज इंडेन गैस गोदाम के समीप एक तेज रफ्तार वाहन और एक बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान केसरिया प्रखंड के खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत निवासी चन्देश्वर प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक संजय कुमार का पुत्र नवनीत कुमार बताया जाता है।

बता दें कि मृतक रंजीत अपने बाईक संख्या BR05AP-6522 से अपने घर से केसरिया बाजार जा रहा था। तभी अरेराज- पटना एसएच-74 पर गैस गोदाम के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रंजीत की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में लाया गया।

जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार रंजीत के मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की।

यह भी पढ़ें…