शेखपुरा/नितीश कुमार। शुक्रवार की रात्रि शेखपुरा सिकंदरा पथ पर चेवाड़ा प्रखंड के करन्डे थाना अंतर्गत लहना और अस्थावां गांव के बीच एक पिकप भान और जेसीवी मशीन के बीच भीषण भिडंत में पिकअप भान पर सवार एक महिला सरिता देवी की मौत हो गई। जबकि मृतका का पति उमेश नोनियां बुरी तरह घायल हो गया।
जिसे गंभीर अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घटना में कुल तीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के रजौरा गांव निवासी उमेश उमेश नोनिया की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। घटना में मृत महिला का एक 8 वर्षीय पुत्र और ड्राइवर का कोई पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें…