डीएम ने किया सीताराम सरोजा सदर अस्पताल का निरीक्षण

बिहार शिवहर

शिवहर, रविशंकर सिंह। डीएम ने देर रात निधन में जिला पदाधिकारी शिवहर द्वारा सदर अस्पताल सरोजा सीताराम के विशेष नवजात शिशु देखभाल वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड में कुल 12 बच्चे भर्ती थे। जिन्हे विशेष चिकित्सा की आवश्यकता थी। रोस्टर के अनुसार इस वार्ड में डॉक्टर दिलीप कुमार की ड्यूटी थी, परंतु सिविल सर्जन के संज्ञान लाए बिना उनकी जगह कोई और डॉक्टर ड्यूटी कर रहे थे। जिला पदाधिकारी ने डॉक्टर दिलीप कुमार से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है। वार्ड के बगल में निर्मित मदर शेड में पंखा एवम् बिस्तर लगवाने का निर्देश डी.पी.एम. हेल्थ को दिया गया। आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर तथा नर्स रोस्टर के अनुसार उपस्थित थे। इस वार्ड में 4 मरीज भर्ती थे जिनका डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा था। पूछताछ करने पर मरीजों द्वारा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं एवम् ईलाज पर संतोष व्यक्त किया गया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पोषण पुनर्वास वार्ड के निरीक्षण के दौरान बच्चों एवम् माताओं को मिलने वाले भोजन की जांच की गई। रसोईघर में राशन को सुरक्षित ढंग से रखा गया था। साफ सफाई पर विषेश ध्यान दिया गया। ज्ञात हो की पूर्व में रसोईघर में गंदगी, सड़ा गला भोजन रखने के कारण खाना बनाने के लिए नियुक्त कर्मी को जिला पदाधिकारी महोदय के आदेश से हटा दिया गया। प्रसूति वार्ड में रोस्टर के अनुसार कर्मी उपस्थित थे। वार्ड इंचार्ज द्वारा बताया गया की कुछ जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं है। इसके संबंध में अस्पताल प्रबंधक एवम् डी.पी.एम. हेल्थ को दवाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। प्रसूति वार्ड में डॉक्टर सिर्फ काल पर ड्यूटी पर उपलब्ध होती हैं। जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल से बिना समुचित कारण के गर्भवती महिलाओं का दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की गई।

सिविल सर्जन से इस संबंध में कारण पृच्छा की गई तथा अगस्त माह में प्रसूति वार्ड से दूसरे अस्पतालों में रेफर किए महिलाओं की सूची एवम् कारणों की जांच कर जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। प्रसूति वार्ड के बाहर उपस्थित मरीजों के परिजनों से बातचीत किया गया।उनके द्वारा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवम् चिकित्सा सेवा पर संतोष व्यक्त किया गई। सदर अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक कार्य करना शुरू कर देगा।आने वाले समय में इसका विधिवत उदघाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक एवम् डी.पी.एम. हेल्थ को ब्लड बैंक के रंग रोगन करने, कुछ जरूरी उपकरण को व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है।

ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं को दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने वाले मामलों में भी कमी आयेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लोगों से अनुरोध किया गया है की सदर अस्पताल में ही बच्चों की डिलीवरी करवाए। अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं और इसका फायदा जन जन को मिलना चाहिए। सदर अस्पताल निरीक्षण के समय सिविल सर्जन शैलेन्द्र कुमार झा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी विनीत कुमार, डी.पी.एम पंकज मिश्रा, अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे।