जनता दरबार का आयोजन कर निपटाए गए दर्जनों भूमि विवाद के मामले

पूर्वी चंपारण बिहार

सुगौली, मृत्युंजय पाण्डेय। सुगौली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में दर्जनों मामलों का निपटारा अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। निपटाए गए वादों में अधिकतर जमीन संबंधी मामले थे। जनता दरबार में प्रखंड़ के सोलह पंचायतों तथा नगर पंचायत से सैकड़ों फरियादी अपने मामले के निपटारे के लिए जनता दरबार में पहुंचते हैं। अंचलाधिकारी गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार में पुराने व नये दोनों प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर किसी मामले में विरोधी पक्ष उपस्थित नहीं हो पाता है तो उन्हें अगले जनता दरबार में उपस्थित हो अपना पक्ष रखने की नोटिस दी जाती है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की हर संभव कोशिश है कि थानाक्षेत्र के छोटे मोटे विवाद स्थानीय स्तर पर ही जनता दरबार के माध्यम से सुलझा लिया जाए। जिससे विवाद आपसी लड़ाई झगडे का रुप न ले ले। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में अधिकतर मामले भूमि विवाद के ही आ रहें हैं।जिसे दोनों सभी पक्षों की सहमति से सुलझाया जा रहा है। मौके पर राजस्व कर्मी नेहा कुमारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।