हनी ट्रैम्प के जरिए लगाया 53 लाख चुना गोपालगंज से दो गिरफ्तार

गोपालगंज

-एमपी के जबलपुर में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से महिला गैंग ने किया था फ़्रॉड
-जबलपुर क्राइम ब्रांच ने की नगर व उचकागांव थाना क्षेत्र में छापेमारी

गोपालगंज, ऊषा मिश्रा। मध्य प्रदेश के जबलपुर से 53 लाख रुपए की ठगी के मामलें में जबलपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने जिले के नगर व उचकागांव थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जबलपुर लेकर चली गयी।

गिरफ्तार साइबर फ़्रॉड में नगर थाने के छवही गांव निवासी इशान अली के पुत्र फैज अली व उचकागांव थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नरपतिया गांव में छापेमारी कर शाहिद के पुत्र मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के डीएसपी ने बताया कि जबलपुर में एक 70 साल के सरकारी नौकरी से सेवा निवृत्त बुजुर्ग के साथ एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर बुजुर्ग को 53 लाख रु का चूना लगा दिया।

अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जबलपुर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।इस मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने थाना कांड संख्या 1/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। डीएसपी ने बताया कि फेसबुक के जरिए जबलपुर के गोरखपुर थाने के इलाके में मसूद हुसैन नाम के एक व्यक्ति से सोनम यादव नामक महिला ने दोस्ती कर ली।

उन्होंने बताया कि मसूद हुसैन से सोनम यादव ने बताया कि वह डॉक्टर है और अमेरिका में अकेली रहती है। धीरे-धीरे सोनम यादव और मसूद हुसैन की आपस में बातचीत होने लगी। उसी क्रम में सोनम ने बताया कि वह भारत आ रही है और उसका अकाउंट फ्रीज हो गया है। इसलिए वह पैसा नहीं निकाल नही पा रही है। उसने यह बताया कि बहुत सारा सोना और डॉलर लेकर भारत आना है।

पीड़ित सोनम की बातों में आ गए और उन्होंने सोनम को पैसे भेज दिए। जिसके बाद उनके खाते से एक-एक कर 53 लाख रुपये सोनम व उसके गैंग ने उड़ा लिए। जिस मामलें में अनुसंधान के क्रम में यह सामने आया कि इसमें गोपालगंज के जिले के दो साइबर फ़्रॉड शामिल हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच जबलपुर लेकर चली गयी।