मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ पचास हजार का ईनामी कुख्यात

गोपालगंज

-मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी हुआ घायल,मौके पर पहुंचे डीआईजी लिया जायजा
इंफो
-गोपालपुर थाने के रामपुर खुर्द गांव के समीप हुई मुठभेड़

गोपालगंज, उषा मिश्रा। जिले के गोपालपुर थाने के रामपुर खुर्द गांव के समीप नहर पुल पर कुख्यात व एसटीएफ के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कुख्यात पचास हजार का ईनामी मनीष ढ़ेर हो गया। वही एसटीएफ का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल पहुंच घायल जवान का हालचाल जाना जबकि कुछ ही घण्टों में सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार भी घटनास्थल व सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामलें का जायजा लिया। साथ ही पूरे मामलें की जानकारी ली।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ कुख्यात उचकागांव थाने के भगवान टोला गांव निवासी 50 हजार का ईनामी मनीष यादव है। एसपी ने बताया कि मनीष यादव को पुलिस गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रामपुर खुर्द नहर पुल के रास्ते जा रही थी। इसी बीच इसकी सूचना कुछ अन्य बदमाशों को लग गयी और वे मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगें।

इस घटना में एक एसटीएफ के जवान रौशन कुमार के हाथ में गोली लग गयी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जबकि पुलिस व एसटीएफ ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव को मार गिराया। गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जहां कुख्यात मनीष यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही घायल जवान का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। एसपी ने पत्रकारों को बताया कि कुख्यात मनीष व उसके एक साथी पर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार का ईनाम कुछ दिनों पूर्व ही घोषित कर रखा था। जिसे पुलिस एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लेकर जा रही थी।

इस बीच कुछ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जिसके बाद कुख्यात भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। जिसमें एसटीएफ के जवान को गोली लग गयी।

वही आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें मनीष को गोली लग गयी और वह घायल हो गया। बतादें कि मृत मनीष पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है। हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड में भी वह शामिल था।