नीतीश कुमार के विकास मॉडल को अपना रहा देश : दिलीप

गोपालगंज

नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम पर नीतीश कुमार मांगते है वोट मोहब्बत के नाम परलालू राबड़ी की सरकार में मुख्यमंत्री आवास से होता था फिरौती का डील :दिलीप जायसवाल

गोपालगंज,उषा मिश्रा। शहर के वीएम खेल मैदान में बुधवार को आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के विकास मॉडल को देश के अन्य राज्यों की सरकार भी अब फॉलो कर रही है। वे मंच से एक गीत गाकर भी दर्शकों में उत्साहित करने की कोशिश की।

इस दौरान उन्होंने “नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम पर नीतीश कुमार मांगते है वोट,मोहब्बत के नाम पर” गाकर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की। वे लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके राज में फिरौती की डील मुख्यमंत्री आवास में होती थी। वर्ष 2005 के पहले का बिहार व आज के बिहार में जमीन आसमान का फर्क है।

आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद में उलझी पार्टी सामाजिक न्याय का नारा देती है। सामाजिक न्याय तो इस मंच पर दिख रहा जहां शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मंत्री जनक चमार व आलोक कुमार सुमन को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। इस दल के नेता परिवारवाद से अभी भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है।

महिला सशक्तिकरण,जीविका दीदियों को रोजगार उपलब्ध कराना ,पंचायतो में महिलाओं को और अति पिछड़ा वर्गो को आरक्षण देकर मुख्यमंत्री ने इतिहास रचने का काम किया है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ मंटू गिरी ने की व मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने किया।

500 से अधिक संचालित हैं जनकल्याणकारी योजना :उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय के साथ विकास ने देश व प्रदेश के लिए मिशाल बना है।

उन्होंने एक ही संकल्प एक ही उद्देश्य व लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से 2025 के चुनाव है दमखम से शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुखिया के 19 वर्षो के शासनकाल में पांच सौ से अधिक जन कल्याणकारी योजना संचालित हो रही है जो बिहार को और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम कर रही है।

मुठ्ठी का उदाहरण देते हुए कुशवाहा ने कहा कि जब मुट्ठी बंद हो जाती है तो पूरी शक्ति आ जाती है। इसलिए आप पांचों दल के कार्यकर्ता अपनी मुट्ठी को बंद कर लें। वही विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता युवराज हैं। उनका परिवार में ही सब कुछ दिखाई पड़ता है।

यह लड़ाई विकास बना विनाश की है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि पहले लोग घर से निकलते थे और शाम ढलने के बाद जब देर हो जाती थी तो उनके परिवार के सदस्य चिंतित हो जाते थे। उनका रोम-रोम खड़ा हो जाता था।

आज बिहार खुशहाल है। आगे बढ़ रहा है। गोपालगंज के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 सौ करोड़ का सौगात दी है। भटकाने दिशा विहीन करने वाले से सावधान रहने की जरुरत है। चट्टानी एकता के साथ रहें ताकि गलत वाले के मंसूबे चकनाचूर हो जाये।

अब बिहार से काफी हद तक पलायन हो गया बंद : डॉ अनिल हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में जो विकास हुए हैं वह एक यादगार साबित होगा। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, स्कूल कॉलेज का भवन निर्माण, सिंचाई समेत सभी क्षेत्रों में काम हुए हैं।

श्री कुमार ने एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में गोपालगंज के छह
सीटों पर जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने  कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

225 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता एकजुटता का दें परिचय: मदन चौधरी

आएलएम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय दिखाएं। हम पांचों प्रदेश अध्यक्ष का यही संदेश है। 225 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज कर फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सफलता हासिल करेगी। बिहार में विकास के लिए केन्द्र भी अपनी खजाना खोल चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी व नीतीश कुमार का विकास बिहार को और आगे बढ़ायेगा। उन्होंने पांचों घटक दलों के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चट्टानी एकता की तरह प्रखंड से लेकर पंचायतों तक मजबूती के साथ रहकर आगामी चुनाव में सभी 225सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बिना नाम लिए विपक्ष के नेता पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के नाव पर सवार होने के लिए सोच रहे हैं वो कभी कामयाब नहीं होंगे।

2025 में भी बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार:राजू तिवारी
लोजपा रा के प्रांतीय अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि 2025 में भी बिहार में बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। विपक्षी लोगों का इस बार नामोनिशान मिट जायेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी घटक दल मजबूती से कार्य कर रहे हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों को संदेश दिया व कहा कि हम विकास पर अगली चुनाव जीतेंगे। भूल से विपक्ष 17 माह सरकार में आ गई थी। इस मिशन का शुरुआत चंपारण के बगहा की धरती से शुरू हुआ है।

एनडीए 2025 में भी बहुमत का आंकड़ा पार करेगा

सांसद आलोक कुमार सुमन ने कहा कि आगामी 2025 के चुनाव में केन्द्र व राज्य की संचालित योजना व विकास पर वोट पड़ेंगे। सर्वविदित है कि केंद्र की सरकार ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य देखा था वह लक्ष्य के क़रीब पहुंच चुका है। बिहार में नीतीश कुमार ने विकास की गाथा लिखी है।हर क्षेत्र में काम किए गए। लोगों को अब बिहार का विकास भा रहा है। 2005 के पहले सरकार का शासनकाल भयावह था।आज घर से बेटियां निकलकर नौकरी कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया।

सम्मेलन की सफलता ने चट्टानी एकता का बांधा समां सुनील:

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने वीएम फील्ड में आयोजित एनडीए का यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के बीच और ताकत बढ़ा दी है। उन्होंने जिले के कोने कोने से हजारों कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड की ठंड में आप लोग इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं। यह एनडीए के लिए गर्व की बात है।

मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बड़ी बहुमत से फिर बनेगी एनडीए की सरकार:जनक

जनता के हितों के प्रति सरकार काफी संवेदनशील है। केंद्र की मोदी व राज्य की नीतीश कुमार की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और कर रही  है। बिहार के गौरव व गरिमा को 2025 में भी कायम करना लक्ष्य है।

हम सरकार के साथ मिलकर दबे कुचले लोगों की आवाज बनना चाहते हैं और इस कड़ी में सभी सरकारी योजनाओं को रोजगार कार्यकर्ता जनता के बीच ले जा रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में हमारी जनता इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुई यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनानी है।

-यह लोग हुए शामिल

वही कार्यक्रम में बरौली विधायक व पूर्व मंत्री राम प्रवेश सिंह,कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय,सदर विधायक बरौली कुसुम देवी,एमएल सी राजीव रंजन उर्फ गप्पू राय भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी,बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह,भोरे के पूर्व विधायक इन्द्रदेव मांझी,आचार्य विश्वनाथ बैठा,चंदन कुशवाहा, सभी जिलाध्यक्ष बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ मंटू गिरी जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु कुमार मिश्रा हम जिलाध्यक्ष पंकज कुमार राणा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमेश कुशवाहा, प्रमोद पटेल,अनूप तिवारी,सुभाष सिंह रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी,राजू चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।